अच्छा तो यहां है ’पाताल लोक’: हनुमान जी से जुड़े हैं इसके तार !!

0
3569
patal-lok-1

हिन्दू पौराणिक कथाओं में पाताल लोक का जिक्र कई बार मिलता है और इसके बारे में जानने की जिज्ञासा भी बनी रहती है। हमारे मन में भी कई बार सवाल उठता है, कि पाताल लोक नाम की कोई ऐसी जगह सत्य में है या ये पूरी तरह काल्पनिक है?

रामायण की कथानुसार पवन पुत्र हनुमान पाताल लोक तक पहुंचे थे। कहा जाता है कि अपने इष्ट देव राम को रावण के भाई अहिरावण के कब्ज़े से निकालने के लिए, उसे मारने के लिए बजरंगबली एक गुफा से होते हुए पाताल लोक पहुंचे थे।और ये गुफा मध्य प्रदेश के पातालकोट में है।

patal-lok-7

दिलचस्प बात ये है कि, वर्तमान में इस गुफा का रास्ता अमेरिका के देश होंडुरास में मिलता हैं, यह जगह भारत से 1000 किमी की दूरी पर है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने मध्य अमेरिका महाद्वीप के होंडुरास में सियुद ब्लांका नाम के एक गुप्त प्राचीन शहर की खोज की है और उन्होनें इस शहर को आधुनिक लाइडर तकनीक से खोजा है।

patal-lok-2

इस शहर को पाताल लोक माना जा रहा है। ऐसा लोक जो धरती के नीचे है, जहां इंसानों का पहुंचना संभव नहीं है। इसके कई पुख्ता सबूत भी है। पहला यह कि अगर भारत या श्री लंका से कोई सुरंग खोदी जाए तो वह सीधा यहां निकलेगी। दूसरा यह कि, यहां हजारों साल पुरानी वानर देवताओं मूर्तियां मिली हैं, जो यह बताती हैं कि वहां के लोग वानर देवताओं की पूजा करते थे।

patal-lok-3

हजारों वर्ष पहले यहाँ के घने जंगलों में मस्कीटिया नाम के इलाके में एक गुप्त शहर सियूदाद ब्लांका था। ऐसा माना जाता है कि उस वक़्त यहां इस शहर में एक सभ्यता फलती-फूलती थी, जो अचानक वक़्त के अँधेरे में गुम हो गई।ऐसे कई अवशेष मिले है जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि, सियूदाद ब्लांका के लोग वानर देवता की पूजा करते थे।

patal-lok-5

वहां घुटनों के बल बैठे मूर्ति को देख हनुमान की याद आ जाती है। उस मूर्ति के हाथ में हनुमान के जैसे ही हथियार, गदा भी नज़र आता है।

patal-lok-6

घने जंगलों में छुपा, जमीन में दफन एक प्राचीन शहर अपने अन्दर इतने बड़े इतिहास के रहस्य को समेटे है ये शायद दुनिया को कभी पता लगता, अगर अमेरिकी वैज्ञानिकों की टीम ने उसे तलाशने के लिए क्रांतिकारी तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया होता। लाइडर के नाम से जानी जाने वाली तकनीक ने जमीन के नीचे की 3-D मैपिंग से इस प्राचीन शहर को खोज निकाला।

Source : http://hindutva.info/patal-lok-found-in-america-connected-to-lord-hanuman/